फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटवा में मर्ग जाम कर किसानों ने किया प्रदर्शन

Tue, 24 May 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इटवा-डुमरियागंज मुख्य चौराहे पर मंगलवार को जाम लगाकर प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पिछले आठ दिनों से तहसील परिसर में धरना दे रहे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का धैर्य मंगलवार को टूट गया। अफसरों की बेरुखी से गुस्साए कार्यकर्ताओं ने इटवा-डुमरियागंज मुख्य चौराहे को जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक मुख्य मार्ग जाम कर कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी करते रहे। उनका कहना था कि जनहित की समस्याओं पर जिम्मेदारों की बेरुखी निंदनीय है। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार अनिल कुमार ने एसडीएम की अनुपस्थिति का हवाला देते हुए पांच दिनों में कार्रवाई का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, अवैध अतिक्रमण, खराब सड़कों की मरम्मत सहित अन्य मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ता पिछले 8 दिनों से धरने पर बैठे थे। जिम्मेदार अफसरों के न पहुंचने से क्षुब्ध कार्यकर्ता मंगलवार को दोपहर बाद तहसील परिसर से बाहर निकले और कस्बे के मुख्य चौराहे पर पहुंचकर जाम लगा दिया।
इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर जाम से वाहनों की लंबी कतार लग गई। कार्यकर्ताओं का कहना था कि भनवापुर ब्लाक के मनिकौरा द्वितीय प्राथमिक विद्यालय के निर्माण के लिए वर्ष 2012-13 में धनराशि जारी हुई थी। भवन प्रभारी ने बिना काम कराए धन निकाल लिया।
विज्ञापन

अब अफसर कार्रवाई भी नहीं कर रहे। इसी तरह झकहिया, मैनभरिया में अवैध कब्जा नहीं हटाया जा रहा। संग्रामपुर से सिसवा बुजुर्ग सहित तहसील क्षेत्र के कई मार्ग जर्जर हाल में हैं। इनकी मरम्मत नहीं कराई जा रही। बार-बार शिकायत के बावजूद अफसर उदासीन बने हुए हैं।
आंदोलन पर भी उनकी नींद नहीं टूट रही। जब तक जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचते जाम नहीं हटेगा। सूचना पर नायब तहसीलदार अरुण कुमार पाठक मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से वार्ता की। एसडीएम के जिले में मौजूद न होने का हवाला देते हुए आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
जल्द ही समाधान होगा। आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। जाम लगाने वालों में तहसील अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष पटेश्वरी चौधरी, जिलाध्यक्ष इश्तियाक अहमद, इंद्रजीत यादव, कंचन देवी, निर्मला देवी, उदय प्रताप चौधरी, सुभाष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें