फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: किसान परेशान... बाॅर्डर पर पकड़ी 550 बोरी खाद

विज्ञापन
मोहाना क्षेत्र के सीकरी बाजार में खाद की दुकान पर छापेमारी करती टीम। स्रोत विज्ञप्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बाॅर्डर पर होने वाली खाद की तस्करी रोकने के लिए पांच विभागों की टीम बाॅर्डर पर लगाई गई है। शनिवार रात टीम ने लोटन कोतवाली क्षेत्र के सिकरी बाॅर्डर पर एक गोदाम पर छापा मारा।
मौके से 550 बोरी यूरिया बरामद की गई। इसके बाद दुकान का कागजात देखने के बाद गोदाम सील कर दिया गया। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
धान की रोपाई के बीच किसान एक-एक बोरी डीएपी और यूरिया के लिए परेशान हैं। वहीं, बाॅर्डर पर तस्कर सेटिंग करके खाद को नेपाल पहुंचाने में जुटे हैं। बाॅर्डर पर बढ़ती यूरिया की तस्करी को देखते हुए निगरानी और धरपकड़ के लिए एक स्पेशल टीम बनाई गई है। इसमें पांच विभागों की टीम काम कर रही है। टीम में कृषि, राजस्व, पुलिस, एसएसबी और कस्टम शामिल है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी मो. मुजम्मिल ने बताया कि बाॅर्डर पर चेकिंग लिए रात में निकले थे। इसी बीच जानकारी मिली कि अवैध रूप से यूरिया डंप किया जा रहा है, जिसे तस्करी के जरिये नेपाल भेजे जाने की योजना है।
सूचना को संज्ञान में लेते हुए लोटन कोतवाली क्षेत्र के सिकरी बाजार में एक गोदाम पर छापा मारा गया। जहां ट्रक से खाद उतारी जा रही थी। यह गोदाम बाजार से नेपाल बाॅर्डर सीमा से सटा है और सिकरी बाजार में है।
विज्ञापन

शिवम ट्रेडिंग कंपनी को जनपद महराजगंज में स्थित सेनाबंदी के संतोष कुमार की ओर से बिना किसी अभिलेख के अवैध रूप से ट्रक पर लाद कर 550 बोरी यूरिया भेजी गई थी, जिसे शिवम ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर मुलायम यादव द्वारा अपनी दुकान पर उतरवाया जा रहा था।
मौके पर ट्रक पकड़ लिया गया। दुकान पर 272 बोरी यूरिया उतारी जा चुकी थी। शेष 278 बोरी यूरिया अभी ट्रक पर ही थी।
नायब तहसीलदार नीरज श्रीवास्तव की अगुवाई में दुकान सील कर दी गई एवं विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस मामले में लोटन कोतवाली में तहरीर देकर केस दर्ज करवाया जा रहा है। बाॅर्डर पर किसी भी प्रकार से तस्करी नहीं होने दी जाएगी।,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें