पल्टा देवी मंदिर में मेला शुरू, उमड़े श्रद्धालु
सुरक्षा के मद्देनजर सीओ शोहरतगढ़ ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
चिल्हिया। पल्टादेवी मंदिर परिसर में हर वर्ष की तरह आषाढ़ माह मेें लगने वाला मेला शुक्रवार को शुरू हो गया। कोरोना गाइडलाइन का पालन और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीओ शोहरतगढ़ प्रदीप कुमार यादव ने निरीक्षण किया। मंदिर कमेटी के सदस्यों को जरूरी निर्देश दिया।
पल्टादेवी मंदिर पर 25 जून से 25 जुलाई तक एक माह का मेला लगता है। इस ऐतिहासिक मेले में देश के कोने-कोने और नेपाल से लोग आकर मां पल्टादेवी का दर्शन करते हैं। मां से मन्नत मांगते हैं। 15 एकड़ में फैला मंदिर परिसर मेले के दौरान पूरा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भरा रहता हैं। मेले में सर्कस, झूला, जादूगर, खिलौना आदि मनोरंजन के साथ मेला लगता है। कोरोना वायरस को लेकर मेले की सुरक्षा व्यवस्था लेकर प्रशासन इस बार सख्त है। शुक्रवार को शोहरतगढ़ सीओ प्रदीप कुमार यादव ने मंदिर परिसर पहुंचकर चिल्हिया एसओ यशवंत सिंह व मंदिर कमेटी सदस्यों से सुरक्षा व्यवस्था के साथ कोविड-19 प्रटोकाल का पालन करवाने का निर्देश दिया। कहा कि बिना मास्क के लोगों प्रवेश न दिया जाए। साथ ही दो गज दूरी का पालन करवाया जाए। इस दौरान पल्टादेवी पुलिस चौकी प्रभारी तरुण कुमार शुक्ल, पल्टादेवी महंत घनश्याम गिरी, आरक्षी जनार्दन पटेल, राममिलन आदि मौजूद रहे।