फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कल्चर जांच के लिए निजी पैथोलॉजी में जाना मजबूरी

विज्ञापन
सेंटल पैथोलॉजी में सैंपल देते हुए मरीज व परिजन। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
कल्चर जांच के लिए निजी पैथोलॉजी में जाना मजबूरी
विज्ञापन

- मेडिकल कॉलेज में अूधरा है सेंट्रल लैब
- माइक्रोबॉयोलॉजी जांच के लिए मशीन का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध संयुक्त जिला अस्पताल के सेंट्रल लैब में कल्चर टेस्ट नहीं होने के कारण मरीजों को निजी अस्पताल में जाना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज खुलने के एक साल बाद भी माइक्रोबॉयोलॉजी से संबंधित सभी जांच नहीं हो पा रही है।
माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय सत्र में प्रवेश शुरू हो गया है। इस सत्र में माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग भी शुरू हुआ है, लेकिन यहां पूरी जांच नहीं हो रही है। जिला अस्पताल के ओपीडी में प्रतिदिन 1000 से 1200 मरीज पहुंचते हैं, जबकि वार्ड में भर्ती मरीजों को भी कल्चर जांच की आवश्यकता पड़ती है।
विज्ञापन

डॉक्टरों के अनुसार कल्चर जांच शुरू हो तो प्रतिदिन 20 से 25 मरीजों को जांच कराने में सुविधा प्राप्त होगी। सरकारी अस्पताल में इस जांच की सुविधा नहीं होने पर मरीज निजी अस्पताल में जांच कराने पहुंचते हैं। कल्चर जांच के लिए 500 से 700 रुपये शुल्क जमा करना पड़ रहा है।
सेंट्रल लैब है अधूरा
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध होने के बाद पैथोलॉजी को सेंट्रल लैब के रूप में विकसित किया जा रहा है। सेंट्रल लैब बनाने के लिए एआरटी सेंटर को दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार कल्चर जांच में खून, पेशाब एवं मवाद की जांच की जाती है। संक्रमण की सटीक जानकारी होने के बाद मरीज के इलाज में आसानी होती है। एयर कंडीशन रूम में कल्चर जांच होती है। सेंट्रल लैब में माइक्रोबॉयोलॉजी की इन जांचों के लिए तैयारी अधूरी है। हालांकि, मशीन की आपूर्ति होने के बाद भी ये जांचे शुरू हो सकती है।
विज्ञापन

सेंट्रल लैब में सभी प्रकार की जांच कराने की कोशिश की जा रही है। माइक्रो बॉयोलॉजी के कल्चर जांच के लिए मशीन आने वाली है। उसके बाद अन्य तैयारियां पूरी करके जांच कराई जाएगी। हालांकि, माइक्रोबॉयोलॉजी की कुछ जांचें की जा रही हैं।
- डॉ. एके झा, प्रभारी सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें