सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कस्बा हल्लौर स्थित इमाम बारगाह ए कला दरगाह चौक पर बुधवार रात अंजुमन गुंजा मातम के बैनर तले तरही शब्बेदारी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मर्सिया मजलिस आयोजित हुई और अंजुमनों के मातमी दस्ते ने सारी रात नौहा मातम किया।
विज्ञापन
क्षेत्र के कस्बा हल्लौर स्थित इमाम बारगाह कला में बुधवार की रात को आयोजित तरही शब्बेदारी के कार्यक्रम का आगाज महताब हैदर ने कलाम पाक की तिलावत करके किया, जिसके बाद शाहिद आलम और उनके सहयोगियों ने मसिज़्या पढ़ा। मजलिस को जाकिर जमाल हैदर रिजवी ने सैयदे सज्जाद का फजायल और मसायब को विस्तार से बयान किया। इस दौरान मोहम्मद मेहंदी, अकील हैदर, कामयाब बबलू, शाहनवाज, शानदार, काजिम रजा, कैसर अब्बास, इकबाल मेहंदी आदि मौजूद रहे।