सिद्धार्थनगर। जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के बड़गो गांव में बृहस्पतिवार को पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. बलराम चौरसिया ने कहा कि तीन माह में पशुओं को पेट के कीड़े की दवा जरूर खिलाना चाहिए।
बताया कि पशुओं के पेट, आंत, लीवर, फेफड़ों आदि में विभिन्न प्रकार के परजीवी पाए जाते हैं। जो पशु को कमजोर बनाते हैं। कमजोरी ज्यादा बढ़ने से पशु अस्वस्थ होते हैं। उनसे मिलने वाला उत्पादन में कमी या उत्पादन बंद हो जाता है। इन समस्याओं से निजात के लिए पशु चिकित्सक से सलाह लेकर तीन माह अंतराल पर दवा अवश्य देना चाहिए। मौके पर एलएसडी निरोधक टीकाकरण एवं पशु स्वास्थ्यवर्धक औषधि का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रदीप कुमार, हरिप्रसाद, जोखन, रामरती, सुनीता, अयोध्या आदि मौजूद रहे। संवाद