फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में मनचलों पर नजर, पार्क, बस स्टैंड और मंदिर परिसर में अभियान

Mon, 04 May 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत एंटी रोमियो स्क्वाड ने जिले में स्कूल-कॉलेज, पार्क और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में एंटी रोमियो स्क्वाड टीम लगातार अभियान चला रही है। टीम ने सिंहेश्वरी मंदिर, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सिद्धार्थ तिराहा, उद्यान पार्क और बुद्धा पार्क जैसे स्थानों पर पहुंचकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और मनचलों की जांच की।
इस दौरान महिलाओं और बच्चियों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 112, 181, 1930, 108 और 102 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इन नंबरों का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया। टीम ने मुख्य सड़कों और चौराहों पर चेकिंग के दौरान महिला दुकानदारों से भी बातचीत की और बाजारों में अनावश्यक रूप से घूमने वाले शोहदों के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें