सिद्धार्थनगर। मंडलायुक्त बस्ती अखिलेश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन के साथ कलक्ट्रेट और तहसील नौगढ़ का वार्षिक निरीक्षण किया। खनन अनुभाग का निरीक्षण कर बालू पट्टा और अन्य कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। बड़े बकायेदारों के बारे में स्पष्ट जानकारी न होने तथा वसूली की प्रगति ठीक न होने पर खनन अधिकारी पर नाराजगी व्यक्त करते प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने संयुक्त कार्यालय में ईआरकेपटल, डीएलआरसी, जीसी पटल, न्याय सहायक, आपदा, एलबीसी, एसएलओ, अभिलेखागार आदि पटल को देखा। मंडलायुक्त ने स्वामित्व योजना, अभियोजन कार्यालय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, ईडीएम कक्ष, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, जिला प्रोबेशन कार्यालय, अपर उप जिलाधिकारी कोर्ट, जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय आदि को भी देखा और जरूरी निर्देश दिए।
इस दौरान एडीएम गौरव श्रीवास्तव, एडीएम न्यायिक डाॅ. ज्ञानप्रकाश, उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य, अपर उपजिलाधिकारी ललित कुमार मिश्र, शशांक शेखर राय, क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान उपस्थित रहे।