फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: योजनाओं की जानकारी नहीं दे पाने पर जताई नाराजगी

Fri, 22 Dec 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पूर्वांचल विकास बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार के सदस्य बौद्ध अरविंद सिंह पटेल ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी

शोहरतगढ़। पूर्वांचल विकास बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार के सदस्य बौद्ध अरविंद सिंह पटेल ने शुक्रवार शाम को शोहरतगढ़ सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई में कमी मिलने, सीएचसी अधीक्षक के योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं दे पाने पर नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि आने वाले मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करें। उन्होंने प्रसव कक्ष में प्रसव महिलाओं से दवा व भोजन आदि के बारे में जानकारी ली। ऑक्सीजन प्लांट चालू न होने पर नाराजगी जताई, कहा इसकी शिकायत शासन को की जाएगी। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डॉ. सौरभ चतुर्वेदी को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी मरीज को बाहरी दवा न लिखे। मरीजों का बेहतर इलाज करें। भारतीय किसान यूनियन के निराला मौर्य ने जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए मांग पत्र दिया। उसके बाद उन्होंने नगर पंचायत शोहरतगढ़ का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नगर पंचायत प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, अजय सिंह, डाॅ. राकेश मौर्या, डाॅ. एसके भारती, डाॅ. एसके सिंह, सुरेंद्र पाल, अंजनी कुमार सिंह, मनोज तिवारी, कुलदीप चौधरी, रामपाल यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें