संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर. ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर आईजीआरएस के प्रार्थनापत्रों के निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारी आईजीआरएस की जितनी भी शिकायतें आ रही हैं। उसकी मौके पर पहुंचकर जांच के पश्चात निदान कराएं।
इसमें अब किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तहसीलदार डुमरियागंज, अधिशासी अभियंता विद्युत को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। कहा कि आईजीआरएस के प्रार्थनापत्र के निस्तारण से शिकायतकर्ता को भी संतुष्ट होना चाहिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि भूमि विवाद से संबंधित प्रकरण थानाध्यक्ष को न भेजें। सभी उपजिलाधिकारी राजस्व निरीक्षक के साथ मौके पर जाएं। राजस्व के प्रकरणों को गंभीरता से लेकर निर्धारित समय में निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही सभी शिकायतों का समय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।
तहसील डुमरियागंज एवं बांसी में सबसे अधिक प्रकरण लंबित हैं। इसके साथ ही विद्युत विभाग के अधिक प्रकरण लंबित हैं। लेखपाल व कानूनगो द्वारा शिकायतकर्ता के चिह्नित स्थल पर जाकर निस्तारण कराएं। चक मार्गों पर अतिक्रमण की शिकायतों का निस्तारण उपजिलाधिकारी स्वयं मौके पर जाकर शिकायतों का कराएंगे।