सिद्धार्थनगर। बेंवा सीएचसी व बर्डपुर सीएचसी क्षेत्र में अलग-अलग दिनों में दो प्रसूता के मौत को लेकर जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
सीएमओ डॉ. रजत चौरसिया ने पत्र के माध्यम से कहा कि प्रसूता के मौत में स्वास्थ्य विभाग के तरफ से लापरवाही नहीं हुई है, इसे स्पष्ट करें नहीं तो कार्रवाई की जाएगी।
बेवा सीएचसी के अंतर्गत एएनएम प्रीति मिश्रा व आशा कृष्णा देवी जबकि बर्डपुर सीएचसी के अंतर्गत एएनएम निर्मला व आशा शकुंतला से स्पष्टीकरण मांगा गया है। बताते चलें की बर्डपुर सीएचसी के अंतर्गत दूल्हा दरमियां के रमजाननगर निवासी छोटकान ने बताया कि आठ मई को बहु सोना को डिलीवरी का दर्द हुआ तो ककरहवा गए जहां उन्होंने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में आठ मई शाम छह बजे नॉर्मल डिलीवरी हुई।
लेकिन लगभग तीन घंटे बाद रात नौ बजे बहू सोना की मौत हो गई। अस्पताल नर्स ने बताया कि कागज लेकर कल आना सरकार की ओर से मुआवजा मिलेगा। जबकि बेंवा सीएचसी के अंतर्गत की महिला का मौत भी खून की कमी से ही हुई थी।