भनवापुर ब्लॉक के राधिका इंटरनेशनल एकेडमी के वार्षिकोत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। गीत, संगीत, नाटक की रंगारंग प्रस्तुतियों से बच्चों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्जवलन, बच्चों के स्वागत गीत, विद्यालय के प्रबंधक कमलेश मिश्र के संबोधन के बाद शुरू हुआ।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर आधारित नाटक के मंचन को उपस्थित भीड़ ने खूब सराहा। गौरी सा अग्रहरि ने अगले जनम मोहे बिटिया न की जो कार्यक्रम की प्रस्तुति में बेटियों की शिक्षा की महत्ता, कम उम्र में शादी, रुढ़िवादिता, सामाजिक कुरीतियां, दहेज प्रथा, दहेज उत्पीड़न व हत्या जैसी कुप्रथाओं पर चोट किया।
इनका मंचन देख दर्शक भावविभोर हो गए। पूरे कार्यक्रम में दर्शक मंच से बंधे रहे। गौरी की प्रस्तुति खूब सराही गई। विद्यालय के मासूम छात्र आदित्य, अनन्या सिंह की टीम द्वारा कार्टून की प्रस्तुति विद्यालय की छात्रा आकांक्षा, शालिनी, सौम्या, आकाश, गोविंद की टीम ने राजस्थानी नृत्य पेश किया जाता है।
छात्रा रंजना, गौरी सा, शिवाजी की टीम ने मां तुझे सलाम कार्यक्रम में भारत माता की झांकी पेश की जाती है। इस दौरान भारतीय सैनिक कश्मीर में छुपे आतंकियों को ढेर करते हैं। विद्यालय की छात्रा गौरी सा, दीपिका, वैष्णवी, खुशी, सौम्या, शालिनी, शिखा ने बिंदिया चमके खनके चूड़ी, मैंने पायल है छनकाई अब तो आ जा वो हरजाई पर... डांस किया।
गोविंद व सौम्या ने हास्य व्यंग्य, विद्यालय के छात्र महेंद्र, आशुतोष, दिव्यांश, प्रतीक ने सुपर मैंने डांस, छात्रा सुजाता, मुस्कान, पल्लवी, सोनी ने कव्वाली व इनकी टीम ने देश की सरहद पर युद्ध के लिए जा रहे सैनिकों के लिए गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान पंडित बालगोविंद मिश्रा, अजय मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, आशुतोष, पंडित लवकुश ओझा, रामप्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।