फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिला शिक्षकों ने समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

Sat, 09 May 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष सुषमा सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार रात संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बांसी में राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी से मुलाकात कर शिक्षिकाओं की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में सबसे प्रमुख मांग शिक्षिकाओं के अंतरजनपदीय स्थानांतरण की उठाई गई। सुषमा सिंह ने बताया कि सिद्धार्थनगर आकांक्षी जिला घोषित होने के कारण यहां से अन्य जिलों में स्थानांतरण नहीं हो पा रहा है। जिले में तैनात कई शिक्षिकाएं 10 से 15 वर्षों से अपने घरों से दूर रहकर शिक्षण कार्य कर रही हैं जबकि अन्य विभागों में नियमित रूप से तबादले हो रहे हैं। उन्होंने इसे शिक्षकों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया बताया।
संघ की ओर से सौंपे गए मांगपत्र में कहा गया कि बाल्य देखभाल अवकाश, मिस कैरेज अवकाश, चिकित्सीय अवकाश और प्रसूता अवकाश जैसे मामलों में अधिकारियोंकी ओर से समय से निर्णय नहीं लिए जाने से शिक्षिकाओं के स्वास्थ्य और कार्य दोनों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इसके अलावा कई शिक्षिकाओं की तैनाती सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में होने से उन्हें आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस पर जनक नंदिनी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वह इस मुद्दे को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उठाएंगी और समाधान का प्रयास करेंगी।
विज्ञापन

इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष शशि वंदना दुबे, सविता पांडेय, पूजा त्रिपाठी, रेनू, अनिता मौर्या, ज्योति, वंदना पांडेय, पूनम और हर्षिता द्विवेदी समेत अन्य शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें