फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद स्पर्धा का शानदार आगाज

Fri, 17 Nov 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
फ्लैग मार्च कर मुख्य अतिथि को सलामी देते प्रतिभागी खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डुमरियागंज। नगर स्थित जीजीआईसी परिसर में परिषदीय स्कूलों की तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक समारोह का भव्य आगाज हुआ। इस मौके पर शुक्रवार को डीएम कुणाल सिल्कू व आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ. अंकिता सहाय ने गुब्बारे सहित सफेद कबूतरों का जोड़ा उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विभिन्न तहसीलों की टीमों ने मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। पहले दिन एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाएं हुईं जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मेजबान डुमरियागंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्रा संध्या और उसकी टीम ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि डॉ. अंकिता ने जिले का फ्लैग फहराया। कार्यक्रम में डॉ. अंकिता ने कहा कि प्रतियोगिताओं के आयोजन से जहां एक-दूसरे के बीच संबंध बेहतर होते हैं। शिक्षा के साथ ही खेल के माध्यम से भी युवा ऊंचा मुकाम हासिल कर सकते हैं। इसके उदाहरण सचिन तेंदुलकर, गीता फोगाट, सानिया मिर्जा, मैरीकाम आदि हैं। कार्यक्रम को बीएसए मनीराम सिंह, एसडीएम राजेन्द्र प्रसाद, डुमरियागंज ईओ शिवकुमार, बीईओ चन्द्रभूषण पांडेय, प्राशिसं अध्यक्ष राधेरमण, अष्टभुजा पांडेय, नसीम अहमद, अरुणेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, योगेन्द्र प्रसाद आदि ने भी संबोधित किया।
 कार्यक्रम का संचालन अध्यापक जीएच कादिर ने किया। इस दौरान मिर्जा महबूब हसन, विमलेश पांडेय, प्रीती, सीमा पांडेय, व्यास पांडेय, गोपालजी मिश्र, अभिमन्यु, अभिषेक श्रीवास्तव, ज्ञानचंद्र मिश्र, धर्मराज दुबे, अयोध्या प्रसाद, शकील अहमद, बशीर अहमद फारूकी, आबिद रिजवी, रामबिलास सिंह यादव, मलिक फैज आदि उपस्थित रहे। समारोह में डॉ.अंकिता सहाय ने समारोह की स्मारिका का विमोचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें