फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: परीक्षा नजदीक, बिजली कटौती से मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बोर्ड परीक्षा में अब गिने-चुने दिन रह गए हैं। परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए विद्यार्थी दिन-रात तैयारी में जुटे हैं, लेकिन बिजली कटौती पढ़ाई में बाधा डाल रही है। आपूर्ति का कोई शेड्यूल न होने से विद्यार्थी परेशान हैं। सुबह और शाम के समय पढ़ाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

बिजली की आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त होने से परीक्षार्थी जहां परेशान हैं, वहीं अभिभावकों में भी विभाग के रवैये को लेकर गुस्सा है।बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो रही हैं। विद्यार्थी पूरे मनोयोग से पढ़ाई में लगे हैं। जैसे-जैसे तिथि नजदीक आ रही है, बिजली कटौती बढ़ती जा रही है। विद्यार्थियों का कहना है कि रात में सोने के बाद न जाने कब बिजली आती है, और सुबह उठने से पहले ही गुल हो जाती है। ऐसे में पढ़ाई कैसे कर पाएंगे। अब बिजली कटौती विद्यार्थियों पर भारी पड़ने लगी है। अधिकारी और कर्मचारी ओवरलोड, फॉल्ट, ट्रिपिंग बताकर सच्चाई छिपा रहे हैं। सुबह, शाम और रात को अलग-अलग समय पर कटौती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें