सिद्धार्थनगर। प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के डीएलएड प्रशिक्षुओं का परीक्षा फॉर्म शनिवार से भरा जाएगा। इसमें जिले के 600 से अधिक छात्र छात्राओं का परीक्षा फॉर्म भरा जाएगा।
जिले में डायट सहित 11 महाविद्यालयों में डीएलएड की पढ़ाई होती हैं इसमें से तीन महाविद्यालयों में 100-100 व सात महाविद्यालयों में 50-50 छात्रों का प्रवेश लिया जाता हैं। इस बार प्रथम व तृतीय सेमेस्टर में 600 छात्र छात्रा परीक्षा देंगे सभी छात्र छात्राओं का 13 सितंबर से 22 सितंबर तक परीक्षा फॉर्म भरा जाएगा। संवाद