फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबने खाई कसम, मतदान करेंगे हम

Mon, 25 Jan 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सोमवार को जिले भर में विविध कार्यक्रम हुए। रैली निकली, स्लोगन लिखे गए और मतदाताओं को मताधिकार के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान युवा मतदाताओं को मतदान करने का संकल्प दिलाया गया।प्रभारी जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने कलेक्ट्रेट परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

खजुरिया रोड होते हुए रैली तहसील परिसर पहुंची। रैली में शामिल विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं हाथों में आकर्षक स्लोगन लिखी तख्तियां व बैनर लिए हुए थे।
विज्ञापन


जाति पर न धर्म पर-वोट हमारा कर्म पर, सारे काम छोड़ दो-सबसे पहले वोट दो आदि नारे लगाते रहे। तहसील परिसर में हुए कार्यक्रम में प्रभारी डीएम ने छात्र-छात्राओं को लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष व निर्भीक होकर मतदान का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन


एडीएम पीके जैन, एसडीएम राजित राम प्रजापति, डीआईओएस रामकृपाल प्रसाद, सहायक चुनाव अधिकारी शिवमूरत लाल श्रीवास्तव, संजय सहाय आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें