सिद्धार्थनगर। होमगार्डों की मांगों को सरकार शीघ्र पूरा नहीं करती तो
होमगार्ड संघ प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करेगा। यह निर्णय रविवार को उत्तर
प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक में हुआ।
संगठन
के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश द्विवेदी ने बैठक में कहा कि होमगार्ड समाजवादी
जागरूकता रथयात्रा को विभाग के मंत्री ने आश्वासन दिया था कि 31 जनवरी तक
सभी मांगों को पूरा कर दिया जाएगा, मगर पर्याप्त समय बीतने के बावजूद
स्थिति जस की तस है।
उन्होंने कहा आठ फरवरी को लखनऊ स्थित लक्ष्मण मेला
पार्क में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।इस दौरान मांगे पूरी हुई तो यही
धरना सम्मान समारोह में बदल जाएगा।
इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न
जिलों से होमगार्ड मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर अवधेश कुमार,लक्ष्मीकांत,पुजारी चौधरी,अजय दुबे, सुरेंद्र नाथ,राधेश्याम,राममणि,रूपेन्द्र आदि
मौजूद रहे।
वहीं बढ़नी में उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व
कर्मचारी एसोसिएशन बैठक तुलसियापुर चौराहे पर हुई। इसमें एसोसिएशन के ब्लाक
अध्यक्ष विनोद तिवारी ने कहा कि अगर हमारी जायज मांगों को प्रदेश सरकार
पूरी नहीं किया जाता शीघ्र नहीं किया जाता है तो आठ फरवरी को लखनऊ में
लक्ष्मण मेला मैदान में विशाल धरना दिया जाएगा।
इस मौके पर रमेश शुक्ल,
जगतराम यादव, मनोहर चौधरी, अनिल पासवान, गंगोत्री पांडेय, रामविलास शर्मा,
चंद्रभूषण तिवारी, रमेश गौड़ आदि मौजूद रहे।