फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हर तीसरा शख्स जुकाम-बुखार की चपेट में, ठंड से बचाव की सलाह

विज्ञापन
नगर पंचायत बिस्कोहर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मरीजों की जांच करते डाॅ. एससी शर्मा। सं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। इसमें मौसम से जुड़ी बीमारी के लोग पहुंचे। मेले में आया हर तीसरा शख्स जुकाम, बुखार और शरीर के दर्द से पीड़ित पाया गया। जिनका स्वास्थ्य परीक्षण करके दवाएं दी गईं। साथ ही ठंड से बचाव की सलाह दी गई।
डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार न्यूू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 12 लोग इलाज कराने पहुंचे। इसमें जुकाम, बुखार और जोड़ दर्द के मरीज आए। इनकी चिकित्सकों ने जांच कर दवा दी। इनमें जुकाम बुखार से पीड़ित अधिक रहे। मेला सुबह 9:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 3:00 बजे तक चला। सुबह से तेज धूप निकलने के चलते मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंचना शुरू हो गए।
विज्ञापन

इस दौरान डॉक्टर बीके सिंह, डाॅक्टर राम किशोर प्रजापति, फार्मासिस्ट पवन श्रीवास्तव, एलए सुभाष तिवारी, एएनएम गीतांजली, पूजा यादव आदि मौजूद रहीं। बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार स्वास्थ्य केंद्र में 269 मरीजों का इलाज किया गया। आयुष संविदा डाॅ. एससी शर्मा ने बताया कि बदलते मौसम के कारण सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीज अधिक आ रहे हैं। इस मौके पर फार्मासिस्ट राकेश बहादुर चौधरी आदि रहे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कठोतिया रामनाथ में 35 मरीजों का उपचार हुआ। डॉ. राहुल कुमार ने बताया कि अधिकांश मरीज बुखार, खांसी, शुगर से संबंधित रहे। पकड़ी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार जोगिया ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी बाजार में फार्मासिस्ट राघवेन्द्र शुक्ला ने मरीजों की जांच कर उनको आवश्यक दवा दीं। मेले में 20 मरीज आए, जिसमें फीवर, शुगर, वीपी, पेट संबंधी बीमारी की समस्या थी। इन लोगों का चेकअप कर दवा दी गई। साथ ही ठंड से बचाव की सलाह दी गई।
बदलते मौसम में फंगल इन्फेक्शन : भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा व सोहना में जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 109 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। वर्तमान में मौसम में तेजी से परिवर्तन होने के कारण खराश व खांसी के मरीजों में इजाफा हुआ है।
इसके साथ-साथ गैस्ट्राइटिस, एसिडिटी, पेट दर्द, फंगस संक्रमण तथा जोड़ों में दर्द आदि के मरीजों का इलाज किया गया। पीएचसी तरहर में डॉ. हनुमंत लाल मिश्रा ने 36 मरीजों का जांच कर जरूरी दवाएं दी गई।
विज्ञापन

बिजौरा में डॉ. इर्शदेव आर्या ने 30 मरीजों व सोहना में डॉक्टर सबीहा मलिक ने 43 मरीजों की जांच कर दवा दी। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि वर्तमान समय में बदलते हुए मौसम को देखते हुए आम जनमानस से सुबह शाम ऊनी कपड़ों का इस्तेमाल करें तथा संतुलित भोजन स्वास्थ्य के बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें