इटवा/परसा। बीआरसी परिसर में तहसील स्तरीय बाल क्रीड़ा व शैक्षिक समारोह का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन तहसीलदार राजेश अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर किया। लोगों से खेल से प्रति जागरूक होने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजदेई इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य हरिहर सिंह ने कहा कि खेल एक पक्षीय विकास का पक्षधर नहीं है, बल्कि यह छात्र के संपूर्ण व्यक्तित्व को निखारता है। गत वर्ष की विजेता प्रीति ने मशाल दौड़ के साथ खेल का शुभारंभ किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय रूद्रौलिया व पचपेड़वा के छात्राओं ने लोकगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। तहसील स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में खुनियांव ब्लॉक का दबदबा रहा। कबड्डी सीनियर बालिका वर्ग में इटवा विजेता, खुनियांव उपविजेता, सीनियर बालक वर्ग में खुनियांव विजेता, इटवा उप विजेता, इसी खेल में जूनियर वर्ग बालक व बालिका में खुनियांव विजेता, इटवा उपविजेता, खो-खो जूनियर वर्ग बालिका में खुनियांव विजेता, इटवा उपविजेता, वॉलीबाल सीनियर बालक वर्ग में खुनियांव को वॉकओवर मिला और वह प्रथम रहा।
इस अवसर पर एसओ जयदीप दुबे, डीसी निर्माण रितेश श्रीवास्तव, व्यायाम शिक्षक राजाराम, करूणेश मौर्या, चंद्रमणि, रामनिवास यादव, लोकेंद्र चौहान, प्रेमप्रकाश चतुर्वेदी, मेंहदी हसन, बुद्धिराम, श्रवण, लाल बहादुर, राकेश प्रताप, नगीना राय, जेपी गुप्ता, सलाहुददीन अंसारी भी मौजूद रहे। उधर, शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के परसा के जनता इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन एसडीएम सत्यप्रकाश सिंह ने किया। शोहरतगढ़ के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह स्पर्धाओं में पहला स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर पर 50 मीटर बालिकाओं की दौड़ में शोहरतगढ़ की नगमा प्रथम, बढ़नी की कंचन द्वितीय, अर्चना तृतीय, बालक वर्ग में शोहरतगढ़ के अमीरुद्दीन प्रथम, बढनी के असलम द्वितीय, विशाल तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर में शोहरतगढ़ के अमीरुद्दीन प्रथम, बढ़नी के सूरज द्वितीय, बरकत अली को तीसरे स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में शोहरतगढ़ की नगमा को पहला, बढ़नी की रीता को दूसरा, पिंकी को तीसरा स्थान मिला। छात्राओं के जूनियर वर्ग की कबड्डी में शोहरतगढ़ ने बढनी को पराजित किया। प्राइमरी वर्ग की खो-खो में भी शोहरतगढ़ विजेता रहा। इस दौरान बीईओ बढ़नी अभिमन्यु, शोहरतगढ़ विजय कुमार गुप्ता, जिला व्यायाम शिक्षक उपेंद्र उपाध्याय, ग्राम प्रधान परसा स्टेशन रामचंद्र शुक्ल, शोहरतगढ़ ब्लॉक के व्यायाम शिक्षक मुस्तन शेरुल्लाह, बढ़नी के सुग्रीम यादव, जावेद आलम, देवेंद्र यादव और नरेंद्रमणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
उसका बाजार। उसका विकास क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के मैदान में चल रहे दो दिवसीय परिषदीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। प्राथमिक स्तर के खेल में सरदार पटेल नगर की टीम 51 अंक के साथ पूरे विकास क्षेत्र में अव्वल रही। 21 अंक के साथ जगमोहनी द्वितीय और 15 अंक के साथ देवलहा ग्रांट तीसरे स्थान पर रहा। इसी स्तर में पकड़ी 13, परसा खुर्द व सुगही 10, बकैनिहा पांच और पोखरभिटवा को दो अंक मिला। वहीं, पूर्व माध्यमिक स्तर के खेल में उसका की टीम का दबदबा रहा, उसे कुल 161 अंक मिला। 64 अंक के साथ भिटिया द्वितीय और 49 अंक के साथ पकड़ी तीसरे स्थान पर रहा। कन्या उसका 20, ऊंचहरिया 18, सुगही नौ अंक और दुमदुमवा को चार अंक मिला। व्यक्तिगत स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्राथमिक विद्यालय पकड़ी के सूरज को चैंपियन घोषित किया गया।
इसी तरह बालिका वर्ग में जगमोहनी की निशा को चैंपियन घोषित किया गया। पूर्व माध्यमिक स्तर में उसका के रूपेश यादव व बालिका में ऊंचहरिया की छाया को चैंपियन घोषित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. ब्रजेश चंद्रा ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किया। बीईओ व्यास देव ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर राकेश सिंह, कृपाशंकर पांडेय, अभय श्रीवास्तव, हरिशंकर सिंह, सुभाष जायसवाल, अतुल वर्मा, बालजीत कुमार, रितेश यादव, अभिशौर्य, उमेश, रणविजय सिंह, अनुपम, श्रेया त्रिपाठी, प्रियंका चौधरी, शीला यादव, नुसरत मिर्जा, शिखा सिंह और राजदुलारी आदि मौजूद रहे।
डुमरियागंज। जीजीआईसी परिसर में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन रविवार को किया गया। न्याय पंचायत कूड़ी के छात्र-छात्राओं का प्रतियोगिता में दबदबा रहा। प्राथमिक स्तर पर कबड्डी बालक वर्ग में कूड़ी की टीम विजेता बनी। दूसरे स्थान पर बयारा की टीम रही। बालिका वर्ग में डुमरियागंज प्रथम व कूड़ी को द्वितीय स्थान मिला। जूनियर खो-खो में कूड़ी की बालिकाओं ने प्रथम व भड़रिया ने द्वितीय हासिल किया। लंबी कूद प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में कूड़ी की सीमा, शालिनी, बढ़नी चाफा की किशमाती, बालक वर्ग में हल्लौर के नजर अब्बास, कूड़ी के सुमित, बयारा के प्रिंस, जूनियर स्तर पर डुमरियागंज के फहीम, कूड़ी के राजन, हल्लौर के अजीम क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। इस दौरान अष्टभुजा पांडेय, नसीम अहमद, उपेंद्र कुमार उपाध्याय, रामविलास यादव, संतोष सिंहानिया, गुलाम हुसैन रिजवी, सुशील कुमार, मोहम्मद सारिक, मस्तराम, मो.यासीन, अहमद फारूकी, दिनेश दुबे, वशीर फारूकी, विमलेश, नीलम गुप्ता, अर्पिता, आबिद रिजवी, मुस्ताक अहमद, तसबीब हसन, सजर अब्बास, प्रिया, जनार्दन शुक्ला, आफताब आलम, मिर्जा महबूब बेग, रूहेल अहमद और सूर्यनाथ पांडेय आदि मौजूद थे।