फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में भिटिया की छात्राओं ने मारी बाजी

Sat, 11 Nov 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
उसका बाजार में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन करते बीएसए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उसका बाजार। उसका विकास क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि बीएसए मनिराम सिंह ने किया। कहा कि खेलकूद तन-मन को स्वस्थ रखने में सहायक होती है। कबड्डी में जूनियर स्तर बालिका वर्ग में भिटिया की टीम ने उसका की टीम को आठ अंकों से मात दी। बालक वर्ग में उसका की टीम ने भिटिया की टीम को 25-15 से हराया। 100 मीटर बालक वर्ग में उसका के रूपेश और संदीप पहले व दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में पकड़ी की करिश्मा प्रथम, उचहरिया की छाया द्वितीय और दुमदुमवा की सरोज तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर 50 मीटर में देवलहाके नूर आलम प्रथम, पकड़ी के सूरज को द्वितीय और पोखरभिटवा के हसीब को तृतीय स्थान मिला। वही बालिका वर्ग में जगमोहनी की निशा को प्रथम, सरदार पटेल नगर की काजल को द्वितीय स्थान और परसा खुर्द की सौम्या को तृतीय स्थान मिला। इससे पहले बीईओ व्यास देव ने कहा कि खेल में जीत-हार लगा रहता है। इस मौके पर अरुणेंद्र त्रिपाठी, गंगा देवी, राकेश सिंह, कृपाशंकर पांडेय, हरिशंकर सिंह, नंदू वर्मा, पशुपतिनाथ, पुरषोत्तम त्रिपाठी, शिवाकांत दुबे, जटाशंकर, गुलाब चंद, मंजूर ईलाही, संजय आंनद, शीला यादव, श्रेया त्रिपाठी, सीमा श्रीवास्तव, सुप्रिया, नुशरत मिर्जा, प्रियंका सिंह, मीरा वर्मा, रत्न प्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
डुमरियागंज। नगर स्थित जीजीआईसी परिसर में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभांरभ शनिवार को हुआ। उद्घाटन ईओ डुमरियागंज ने किया। 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर की दौड़ में छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी। बीईओ चंद्रभूषण पांडेय, राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त शिक्षक अष्टभुजा पांडेय, नसीम अहमद, जिला व्यायाम शिक्षक उपेंद्र कुमार उपाध्याय, रामविलास यादव, संतोष सिंहानिया आदि बच्चों का उत्साह वर्धन किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुमरियागंज व कूड़ी के छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। समूह गान, एकांकी गीत, डांस सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इस दौरान गुलाम हुसैन रिजवी, सुशील कुमार, मोहम्मद सारिक, मस्तराम, मोहम्मद यासीन, अहमद फारूकी, दिनेश दुबे, वशीर फारूकी, विमलेश, नीलम गुप्ता, अर्पिता, आबिद रिजवी, मुस्ताक अहमद, प्रिया, जनार्दन शुक्ला, आफताब आलम, मिर्जा महबूब बेग, रूहेल अहमद, सूर्यनाथ पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लोटन। ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन शनिवार को हुआ। 100 मीटर दौड़ में खुशबू ने बाजी मारी। वही लंबी कूद में प्रदीप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालय मुड़िली पननी का बोलबाला रहा। 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में खुशबू प्रथम, कुसुम द्वितीय व ललिता तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद में मुड़िली पननी के प्रदीप कुमार प्रथम, उमेश द्वितीय स्थान पर रहा।
शाटपुट बालिका वर्ग में सेमरहना की ज्योति व डिस्कस थ्रो में मुड़िली पननी की शिवानी विजेता बनी। खो-खो मे मुड़िली पननी ने विजेता रही। अंताक्षरी प्रतियोगिता में भी मुड़िली पननी की छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी। शिक्षकों ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को विदाई दी। इससे पहले बीईओ व्यासदेव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्हें आगे लाने की आवश्यकता है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुड़िली पननी की छात्रा सरिता, किरन, शिखा, सोनम, अंकिता, काजल, अंतिमा ने सरस्वती वंदना व लोक गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन सह समन्वयक विनयकांत मिश्र ने किया। इस दौरन महेश प्रसाद, पवन कुमार, कपिल देव, संतोष कुमार पांडेय, रियाजुद्दीन, सतेंद्र कुमार मिश्र, मुहम्मद शकील, रामानुज पांडेय, अनिल, रामराज पांडेय, राममूरत, रेनू मणि पांडेय, रश्मि तिवारी, शिखा गुप्ता, दयाशंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें