फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुल के अप्रोच में कटान... आवागमन में खतरा

विज्ञापन
सकारपार बांसी-धानी मार्ग स्थित सिसहनिया गांव से निकलकर मुडार छिबिया को जाने वाली लिंक रोड पर ना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सकारपार। बांसी-धानी मार्ग स्थित सिसहनिया गांव से निकलकर मुडार छिबिया जाने वाली लिंक रोड पर नाले पर बने पुल के अप्रोच में कटान हो रही है। इस सड़क से आने- जाने वाले लोगों को कभी भी खतरा हो सकता है। इस सड़क से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है, लेकिन जिम्मेदारों की नजर इधर नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बांसी- धानी मार्ग स्थित सिसहनिया गांव से मुडार छिबिया जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी लिंक रोड पर सिसहनिया गांव के दक्षिण नाले पर बने पुल के अप्रोच में कटान हो रही है। जो कभी भी इस सड़क से आने - जाने वाले राहगीरों एवं वाहन चालकों के लिए खतरे का कारण बन सकती है। पुल के पास सड़क घुमावदार है। इससे घने कोहरे में आगे का रास्ता साफ दिखाई नहीं देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें