फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिना पास के नहीं मिलेगी प्रवेश की अनुमति

विज्ञापन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के गेट पर प्रवेश पास न होने के कारण खड़ी वाहन
विज्ञापन
ध्रुव यादव
विज्ञापन

कपिलवस्तु। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में अब बाहरियों के प्रवेश पर रोक लगेगी। बिना पास के कोई भी कैंपस में प्रवेश नहीं कर सकेगा। विश्वविद्यालय से जुड़े शिक्षक, शोधार्थी, छात्र व कर्मचारियों का वाहन पास बनाया जाएगा।
इसके लिए उनके पास आरसी, डीएल, इंश्योरेस के साथ विश्वविद्यालय का आईडी कार्ड भी होना जरूरी होगा।
विश्वविद्यालय में विद्यार्थी, शिक्षक व कर्मचारी सहित लगभग 2160 लोगों का आवागमन होता है। इसमें से कर्मचारी, शिक्षक, अतिथि शिक्षक व लगभग एक हजार से अधिक छात्र-छात्राएं परिसर में पढ़ने भी आते हैं। अभी तक परिसर में कई ऐसे भी लोग आ जाते थे, जिनका कोई काम भी नहीं रहता था।
विज्ञापन

इसको लेकर विश्वविद्यालय ने नया नियम बनाया है। नेपाल सीमा से सटा होने के नाते यहां कई तरह की सुरक्षा चुनौतियां भी रहती हैं। कई बाहरी वाहन चालक अंदर आकर अपने वाहनों को दौड़ाते रहते हैं, जिससे किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती थी।
विज्ञापन

ऐसे वाहनों पर लगाम कसने के लिए ही लोगों के साथ वाहन पास का नियम भी नियम बनाया गया है। विश्वविद्यालय के आईडी के साथ ही वाहन पास होने पर लोगों को प्रवेश दिया जाएगा, अन्यथा की स्थिति में उन्हें बाहर ही रोक दिया जाएगा। इसके लिए वाहनों का पास भी बनाया जाना शुरु हो गया है। वाहन पास बनने तक सभी लोगों के वाहनों को गेट पर ही रोक दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें