फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल रिहर्सल में दिखा जुनून

Sat, 26 Dec 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिलवस्तु महोत्सव के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की फाइनल रिहर्सल शनिवार को हुई। लोहिया कला भवन में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर महोत्सव के लिए दावेदारी पेश की। कड़े मुकाबले के बाद अलग-अलग विधाओं में टीमों का चयन किया गया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय महोत्सव में पहले दिन 29 को स्तूप पूजन के साथ सरस्वती वंदना, स्वागत गीत सहित अन्य कार्यक्रम होने हैं। इसके लिए 16 टीमों का चयन किया गया। दूसरे दिन लोकनृत्य में 13 टीम, गजल में 7 व लोकगीत की प्रस्तुति के लिए 3 प्रतिभागियों का चयन हुआ। अंतिम दिन सात कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। चयन समिति की सदस्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बांसी की प्रधानाचार्य जया मिश्रा ने बताया कि प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर प्रस्तुतियां सूचीबद्ध कर ली गई हैं। इस पर अंतिम मुहर सीडीओ की अध्यक्षता वाली समिति करेगी। उन्होंने प्रतिभागियों से महोत्सव से पूर्व चयन के संबन्ध में जानकारी प्राप्त करने का निर्देश दिया।
यह सूचना उनके अलावा शिवपति इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा.नलिनीकांत त्रिपाठी, सच्चिदानन्द शुक्ला से भी प्राप्त की जा सकती है।
फाइनल रिहर्सल कार्यकम का जिलाधिकारी डा.सुरेन्द्र कुमार, सीडीओ अखिलेश तिवारी, परियोजना निदेशक प्रदीप पांडेय ने भी निरीक्षण किया। इस मौके पर रामकरण व अरुण कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें