फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जीजीआईसी में प्रवेश परीक्षा 16 को

Tue, 09 Apr 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

: अच्छी पढ़ाई को देख बढ़ गई उम्मीदवारों की संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में कक्षा नौ और 11 की प्रवेश परीक्षा 16 अप्रैल को आयोजित होगी। प्रवेश के लिए छात्र प्रवेश फार्म भरने में जुटे हुए हैं।
कक्षा नौ में 200 व कक्षा 11 में 150 छात्रों का प्रवेश होना हैं। जबकि कक्षा नौ में प्रवेश के लिए विद्यालय के ही 160 पूर्व छात्र हैं। लेकिन, विद्यालय व बाहरी छात्रों का प्रवेश होना हैं। वहीं, अब तक दोनों कक्षाओं में दो सौ से अधिक छात्र-छात्राओं का प्रवेश फार्म आ चुका हैं। इसके बाद भी छात्रों का प्रतिदिन प्रवेश के लिए फार्म भरना जारी है।
विज्ञापन

विद्यालय में जीव विज्ञान का म्यूजियम बना हुआ हैं। जबकि छात्रों का प्रदर्शन भी बेहतर रहा है। इससे छात्रों का राजकीय विद्यालय के प्रति झुकाव बढ़ रहा हैं। विद्यालय में कक्षा समाप्त होने के बाद अभ्युदय की निशुल्क कोचिंग भी संचालित होती हैं। इस कारण भी छात्र राजकीय विद्यालय में प्रवेश लेने के लिए उत्सुक हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए छात्र तैयारी भी कर रहें हैं।
विज्ञापन

वर्जन
विद्यालय में कक्षा नौ और 11 के छात्रों का प्रवेश परीक्षा फार्म भरा जा रहा हैं। 16 अप्रैल को प्रवेश के लिए परीक्षा कराई जाएगी। उसके बाद कक्षा नौ और 11 में प्रवेश लिया जाएगा।
- दयाशंकर यादव, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें