सिद्धार्थनगर। लोहिया कला भवन में बुधवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने किसानों से कहा कि जो भी शिकायतें हैं, उसे लिखित में दें, जिससे समस्याओं का निस्तारण कराया जा सके। उन्होंने किसान दिवस में सभी अधिकारियों को मौजूद रहने का निर्देश दिया।
किसानों को सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री, बिजली बिल, दवा व बीज और सिंचाई से संबंधित समस्याओं का निस्तारण कराने का निर्देश दिया। डीएम ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थियों के खाते में क्षतिपूर्ति की धनराशि भेजने का निर्देश दिया गया। सभी अधिकारी किसानों की समस्याओं का शत-प्रतिशत निस्तारण कराएं।
उन्होंने निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों को संबधित अधिकारियों को भेज कर शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराएं। इस दौरान सीडीओ बलराम सिंह, उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी रवि शंकर पांडेय, एआर कोआपरेटिव, अधिशासी अभियंता विद्युत नौगढ़ ज्ञान प्रकाश और किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।