फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीसी कैमरे की निगरानी व त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में होगा नामांकन

Sun, 28 Apr 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में 29 अप्रैल से छह मई तक होगा नामांकन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में शामिल जिले के एकमात्र लोकसभा सीट डुमरियागंज में 29 अप्रैल से छह मई तक नामांकन होना है। कलक्ट्रेट परिसर में होने वाले नामांकन के लिए तैयारियां हो रही है। इसके तहत परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने के साथ ही त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के लिए प्वाइंट निर्धारित कर दिया गया है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में लोकसभा चुनाव में नामांकन के लिए बैरिकेडिंग लगाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके तहत गेट से ही सड़क के दोनों तरफ बैरिकेडिंग किए जाने के साथ ही जगह-जगह पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के लिए प्वाइंट निर्धारित किया गया है। नामांकन के दिन साड़ी तिराहे से ही वाहनों की चेकिंग होगा एवं निर्धारित वाहनों को ही कलेक्ट्रेट गेट तक जाने दिया जाएगा। साड़ी तिराहे पर बैरिकेटिंग लगा पुलिस बल तैनात रहेंगे। अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अलावा किसी के भी वाहन को कलेक्ट्रेट गेट के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। नामांकन के दिन कलेक्ट्रेट गेट के अंदर प्रत्याशी व प्रस्तावक और समर्थक समेत सिर्फ पांच लोगों का प्रवेश होगा। डीएम पवन अग्रवाल ने नामांकन की तैयारियों का जायजा लेते हुए, सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें