-हल्लौर में कनेक्शन चेकिंग व वसूली शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के कस्बा हल्लौर में शनिवार को विद्युत कनेक्शन चेकिंग और वसूली कैंप शिविर में 30 उपभोक्ताओं से डेढ़ लाख रुपए बकाया बिल जमा कराया गया। साथ ही 18 लोगों के विद्युत बिल और मीटर गड़बड़ी संबंधी समस्या का निस्तारण किया गया। अधिशासी अभियंता संतोष कुमार त्रिपाठी ने शिविर का निरीक्षण कर उपभोक्ताओं से समय से बिल का भुगतान करने की अपील की। इस दौरान एसडीओ बबलू चौधरी, अवर अभियंता अमरजीत, राधेश्याम, राहुल त्रिपाठी, सुभाष, पप्पू रिजवी आदि मौजूद रहे।