फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवक साइकिल से विधायक आवास पहुंचे

Sat, 16 Apr 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ से साइकिल से विधायक से मिलने जाते रोजगार सेवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विनियमितीकरण की मांग को लेकर तहसील क्षेत्र के रोजगार सेवकों ने शनिवार को साइकिल रैली निकाली। शोहरतगढ़, जोगिया, बढ़नी ब्लॉक से रोजगार सेवक साइकिल लेकर चिल्हिया स्थित विधायक आवास पहुंचे। मांगों के समर्थन में नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विनियमितिकरण के लिए विधायक से मुख्यमंत्री को पत्र लिखवाया। ग्राम रोजगार सेवक संघ ब्लॉक इकाई शोहरतगढ़ के अध्यक्ष विजय दुबे के नेतृत्व में जुलूस सीएचसी शोहरतगढ़ से शुरू हुआ। विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए रोजगार सेवक क्षेत्रीय विधायक लालमुन्नी सिंह के आवास पर पहुंचे।
रोजगार सेवकों को शांत कराते हुए विधायक ने समस्या सुनी। इसके बाद रोजगार सेवकों के विनियमितीकरण की मांग को पूरा कराने के लिए अपने लेटर पैड पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। संघ के अध्यक्ष विजय दुबे ने बताया कि विधायक के पत्र को संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान बढ़नी ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल शबूर, जोगिया ब्लॉक अध्यक्ष मनोज, लोटन ब्लॉक अध्यक्ष मुरारी, अमर सहाय, राजदेव देववंशी, वीरेंद्र यादव, मोहम्मद शमीम, कुलदीप, गिरजेश, रामपाल, रणजीत, सुनील ठकुराई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें