फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संगठन सशक्तीकरण पर दिया गया जोर

Sun, 31 May 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर के एक होटल में एकल अभियान के अंचल सिद्धार्थनगर का समिति प्रेरणा वर्ग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अंचल के 10 संचों से आए संच समिति अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिवों ने भागीदारी की।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते अभियान प्रमुख ओम प्रकाश ने कहा कि एकल अभियान केवल शिक्षा का माध्यम नहीं बल्कि समाज में संस्कार, स्वावलंबन और राष्ट्र भावना को मजबूत करने का व्यापक जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि संच समितियों के पदाधिकारी संगठन की रीढ़ हैं और उनके सक्रिय सहयोग से अभियान की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से समर्पण भाव के साथ समाज सेवा में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें