फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संस्थागत प्रसव बढ़ाने पर जोर

Tue, 28 Jul 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। नगर पंचायत क्षेत्र के परसा इमाद उपकेंद्र पर सोमवार को सीएचसी बेंवा के अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी की अध्यक्षता में एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी (ट्रिपल-ए) कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक हुई। इसमें संस्थागत प्रसव बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में क्षेत्रवार स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति पर चर्चा की गई। अधीक्षक ने कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने और अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने गर्भवतियों को संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए अधिक से अधिक प्रसव स्वास्थ्य संस्थानों में कराना आवश्यक है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की सभी योजनाओं व कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में वीरेंद्र यादव, सीएचओ महरोज आलम, एएनएम नीलम भारती, अनीता पांडे, गुड़िया, विद्यावती, निकहत जहां समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें