अधिशाषी अभियंता विद्युत कार्यालय पर मांगो को लेकर प्रदर्शन करते कर्मी। संवाद
सिद्धार्थनगर। बिजली निजीकरण पर बुधवार को भी राविपजूई संगठन के विद्युत कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में धरना दिया। इस दौरान निजीकरण को रोकने के लिए नारा लगाने के साथ विरोध जताया।
महामंत्री पंकज विश्वकर्मा ने कहा कि विद्युत का निजीकरण होना देश के लिए घातक है। सरकार इस निर्णय को तत्काल बदले उप्र पावर कारपोरेशन लिमिटेड की तरफ से पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का निजीकरण किया जा रहा है।
इसके विरोध में केंद्रीय कार्यकारिणी के नेतृत्व में सांकेतिक विरोध सभा की गई है। समस्त विद्युत कर्मचारी 29 मई से अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार करेंगे। इस दौरान अनिल यादव, योगेश बघेल, संजय गौड़, राजेश गुप्ता, अनिल यादव, पंकज, कुंदन, संदीप, गोविंद, अनिल, सुरेन्द्र, अमरजीत, अवनिश, विनीत कुशवाहा, राजीव आदि मौजूद रहे। संवाद