संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बरकरार है। लिहाजा बॉर्डर से लेकर आंतरिक सुरक्षा पर भी जोर दिया जा रहा है।
बुधवार देर शाम रात्रि 7:30 से 8 बजे के बीच बड़ी संख्या में आसमान में तारे के समान ड्रोन दिखाई दिया, जो बॉर्डर एरिया सिद्धार्थनगर होते हुए आगे बढ़ा। ऐसी लोगों में चर्चा रही। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। बताया जा रहा है कि उड़ान वस्तुओं की निगरानी के लिए बॉर्डर एरिया में ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
जनपद नेपाल बॉर्डर से लगता है। देश में सुरक्षा संबंधी कहीं कोई मामला सामने आता है तो बॉर्डर पर चौकसी बढ़ जाती है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद बॉर्डर पर कड़ी चौकसी है। खुफिया एजेंसी के अलावा बॉर्डर पर जांच एजेंसी और सीमावर्ती थानों की फोर्स निगरानी कर रही हैं।
बुधवार रात आसमान में बड़ी संख्या में तारे जैसे वस्तु दिखाई दी जो लाइन से आगे बढ़ रही थी। लोगों में चर्चा थी कि यह ड्रोन है। उड़ान वस्तुओं की निगरानी के लिए बॉर्डर पर सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी की गई है। हालांकि, यह चर्चा तक सीमित रहा। इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।