फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कटान की जद में बिजली का टावर... शिफ्ट करने में जुटा विभाग

Fri, 05 Sep 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र के बेतनार मुस्तहकम गांव के पास राप्ती नदी के कटान की चपेट में आने की संभावना के
विज्ञापन
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र से होकर जाने वाली राप्ती का पानी घटने के साथ ही तेजी से कटान करने लगी है। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के बेतनार मुस्तहकम गांव के पास कटान को रोकने के प्रयास में सिंचाई विभाग लगा रहा। वहीं कटान की चपेट में आने की आशंका के बीच बिजली निगम भी अपने टावर को स्थानांतरित करने में जुट गया है। ब्लाॅक क्षेत्र में राप्ती की कटान पानी घटने के साथ तेज और पानी बढ़ने के साथ ही रुक जाती है। पिछले करीब तीन सप्ताह से लगातार बेतनार मुस्तहकम गांव के पास सिंचाई विभाग की ओर से कटान को रोकने के लिए तरह-तरह के उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पूर्व नदी जलस्तर बढ़ने से कटान को नियंत्रित कर लिया गया था। अब पानी घटने के साथ ही धीरे-धीरे कटान की रफ्तार बढ़ रही है। वहीं कटान की चपेट में आ रहे बिजली निगम के टावर पर खतरा बढ़ता देख बिजली निगम टावर को स्थानांतरित करने में युद्धस्तर पर जुटा हुआ है। मौके पर मौजूद 132 केवी पावर हाउस तुलसीपुर जनपद बलरामपुर के जेई अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि राप्ती की कटान से टावर को कोई नुकसान ना हो इसके लिए तार उतार कर दूसरी जगह स्थानांतरित कर लगाया जाएगा, जिससे भविष्य में राप्ती की कटान से टावर सुरक्षित रहे।
वहीं, इस संबंध में एक्सईएन बिजली प्रेषण खंड द्वितीय खालिद फजल ने बताया कि बेतनार मुस्तहकम गांव के पास राप्ती नदी के किनारे लगा टावर 132 केवी लोकेशन 67 उतरौला, तुलसीपुर रीवर क्राॅसिंग बिजली प्रेषण खंड गोंडा के अधीन है। इससे जिले की बिजली आपूर्ति में कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें