फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सिसवा से गोरखपुर के लिए नई बस सेवा आज से

Fri, 05 Sep 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। सिसवा बुजुर्ग से गोरखपुर के लिए नई आयशर बस सेवा की शुरुआत शुक्रवार से होगी। इसे सिसवा बुजुर्ग निवासी वयोवृद्ध समाजसेवी राम लखन शुक्ल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस बात की जानकारी सिसवा बुजुर्ग निवासी राम लखन शुक्ल को भेजें आग्रह पत्र में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सिद्धार्थ नगर वीके गंगवार ने दी है। बृहस्पतिवार को भेजे पत्र में उन्होंने कहा है कि यह बस शनिवार सुबह 7:30 बजे से चलकर 7:40 बजे झकहिया, 8:05 बजे इटवा, 9:10 बजे बांसी, 10 बजे सिद्धार्थनगर और दोपहर एक बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद गोरखपुर में एक घंटे रूककर दो बजे वहां से प्रस्थान करेगी। यह बस 4:30 बजे सिद्धार्थ नगर, 5:40 बजे बांसी, सात बजे इटवा, 7:15 बजे झकहिया से होकर 7:30 बजे सिसवा बुजुर्ग पहुंचकर हाल्ट करेगी। इस दौरान झकहिया और इटवा में पांच, बांसी में 10, सिद्धार्थ नगर में 30 मिनट और गोरखपुर में एक घंटे होगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें