फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की तैयारी पर भारी पड़ रही बिजली कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा की तैयारी पर भारी पड़ रही बिजली कटौती
विज्ञापन

- रात में कटौती से प्रभावित हो रही पढ़ाई
- परीक्षार्थियों ने कटौती रोकने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों पर बिजली कटौती भारी पड़ रही है। समय से बिजली की आपूर्ति न होने के कारण बोर्ड परीक्षा की तैयारी में लगे बच्चों को परेशानी हो रही है। इससे नगर पंचायत बिस्कोहर क्षेत्र के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्रों ने पढ़ने के समय पर बिजली आपूर्ति करने की मांग की है। 24 मार्च से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई। अब बिजली कटौती परीक्षार्थियों पर भारी पड़ने लगी है। शाम को सात बजे पढ़ाई करने का समय होता है, उसी समय बिजली कट जाती है। उसके बाद सोने के समय रात साढ़े नौ बजे के बाद आती है। इससे परीक्षार्थी परेशान हैं। अधिकारी और कर्मचारी ओवरलोड, फॉल्ट, ट्रिपिंग बताकर सच्चाई छिपा रहे हैं। जबकि, बोर्ड परीक्षा के दौरान कटौती नहीं करने के आदेश है। कटौती का कोई भी रोस्टर तय नहीं है। सुबह, शाम और रात को अलग-अलग समय पर कटौती की जा रही है।
---
बोले परीक्षार्थी, कैसे करें तैयारी
कटौती से परीक्षाओं की तैयारी ठीक से नहीं हो पा रही है। रात में कटौती हो रही है। इससे पढ़ाई नहीं कर पा रही हूं। कम से कम परीक्षाओं के समय तो बिजली की आपूर्ति ठीक से दें।
विज्ञापन

शालिनी पाठक छात्रा इंटरमीडिएट
---
हम रात में पढ़ाई करते हैं, लेकिन बिजली चली जाती है। ऐसे तमाम परीक्षार्थी हैं, जिनके यहां इंवर्टर की सुविधा नहीं है। इससे दिक्कत होती है। परीक्षा की तैयारी कैसे करें।
ओमप्रकाश पांडेय छात्र इंटरमीडिएट
---
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं जारी हैं। इस समय भी विद्युत निगम द्वारा अघोषित विद्युत कटौती का सामना करना पड़ रहा है। जिससे बोर्ड परीक्षा की तैयारी में काफी असुविधा होती है।
आशीष वरुण हाईस्कूल
---
जीवन में पहली बार बोर्ड परीक्षा में प्रतिभाग कर रहा हूं। इसलिए मैं व्यवस्थित तरीके से करना चाहता हूं। लेकिन तैयारी के दौरान बार-बार बिजली का आना जाना मुश्किलें को बढ़ा देता है। तैयारी के लिए समय निर्धारित करना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

आरिफ छात्रा हाईस्कूल
---
बोले जिम्मेदार
बोर्ड परीक्षा में बिजली कटौती मुक्त है। लेकिन अगर बिजली कट रही है तो इसे दिखवा दिया जाएगा कि कहां से दिक्कत आ रही है। समस्या का समाधान जल्द करा दिया जाएगा।
रितेश कौशल, एसडीओ विद्युत इटवा
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें