शोहरतगढ़ के विद्युत उपकेंद्र पर संविदा कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर जताया रोष।
- फोटो : अमर उजाला
शोहरतगढ़। तहसील क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्रों पर कार्यरत विद्युत संविदा कर्मियों ने गुरुवार को एसडीएम को ज्ञापन दिया। मानदेय भुगतान कराने की मांग की। 9 जनवरी से कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
विद्युत संविदा कर्मियों ने परसिया फीडर पर एकत्र होने के बाद विभागीय जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदार पर मानदेय भुगतान में हीलाहवाली का आरोप लगाया। नारेबाजी की। एसडीएम सत्यप्रकाश सिंह को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि क्षेत्र के शोहरतगढ़ टाउन व देहात, बोहली, ढेबरुआ विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े सैकड़ों गांव की विद्युत व्यवस्था में संविदाकर्मी योगदान देते हैं। लेकिन ठेकेदार ने छह माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया है जिससे संविदाकर्मी आर्थिक तंगी से गुजरने को मजबूर हो गए हैं। अगर जल्द बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो विद्युत संविदाकर्मी कार्य बहिष्कार करने के लिए मजबूर होंगे।
इस दौरान अरविंद कुमार, महमूद, राधेश्याम, राजबली, भूलन यादव, मनोहर प्रसाद, कलाम, राजेश, महेश, विजय शर्मा, फागू प्रसाद, बनवारी, रामदेव, बुधिराम, अंगद, विजय चौधरी, मासूक अली, इंद्रमणि पांडेय आदि मौजूद रहे।