फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षय रोग लक्षण वालों की सूची बना कराएं बलगम की जांच : डॉ. शैलेंद्र

Tue, 28 Jan 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में सोमवार को आशा, एएनएम और संगिनी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने पिछले कार्यों की समीक्षा की। इसमें अपने कार्यों को सही तरीके से समय पर नहीं करने वाली आशाओं को फटकार लगाते हुए समय पर कार्य पूर्ण करने की नसीहत दी।
विज्ञापन


अधीक्षक ने उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को बताया कि गृहभ्रमण के दौरान गर्भवती महिलाओं का शीघ्र पंजीकरण करने, एचआरपी डे पर सीएचसी पर गर्भवती महिलाओं का जांच कराने के निर्देश दिए। चल रहे सौ दिवसीय क्षय रोग उन्मूलन अभियान को लेकर डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि गृहभ्रमण के दौरान एक सप्ताह से अधिक खांसी से पीड़ित लोगों को चिह्नित कर उन्हें बलगम जांच के लिए सीएचसी पर प्रेरित कर लाएं, जिससे समय पर जांच कर उचित इलाज किया जा सके।
बच्चों का टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच के साथ ही संस्थागत प्रसव के लिए कार्यो योजना बनाने के साथ ही निमोनिया के लक्षण और बचाव के तरीके बताते हुए अधीक्षक ने शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। बीएमसी यूनीसेफ सूर्यदेव सिंह, बीओसी सुषमा द्विवेदी आदि ने आशाओं व संगिनी को जानकारी दी। इस दौरान सबिता शुक्ल, माया, मालती, कायावती, अंजनी, मनोरमा, गायत्री मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें