फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तार जोड़ते समय आई बिजली, करंट लगने से प्राइवेट लाइनमैन की माैत

Mon, 09 Dec 2024 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मो. उमर।
विज्ञापन
तिलौली। शिवनगर डिड़ई के असनार गांव में रविवार दोपहर तीन बजे बिजली के पोल पर चढ़कर तार जोड़ते समय करंट लगने से एक निजी लाइनमैन की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के असनार खास गांव निवासी मो. उमर (27) पुत्र शौकत गांव की बिजली सप्लाई दुरूस्त करने के लिए पोल पर चढ़ा था। बताया जा रहा है कि तार जोड़तेे समय अचानक बिजली सप्लाई चालू होने से वह करंट के संपर्क में आ गया और झटका लगते ही पोल से नीचे गिर गया। हादसा देखकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसके बाद ग्रामीण और परिजन उसे सीएचसी तिलौली ले गए। जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उमर की मौत हो गई। लोगों के मुताबिक उमर विवाहित है। उसकी दो बेटी और दो बेटे हैं, बिजली का कार्य करके घर खर्च चलता था।

इस संबंध में खैरटिया फीडर के जेई कृष्ण कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में है। मो. उमर विभाग का संविदा कर्मचारी नहीं है। वहीं ग्रामीणों और परिवार का कहना है कि उमर करीब दो माह से खैरटिया फीडर के लिए बिजली सप्लाई दुरूस्त करने का काम कर रहा था। इस मामले में एसओ शिवनगर डिड़ई शशांक कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी है। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है, लिखापढ़ी करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें