इटवा। नगर पंचायत इटवा के स्वयंबर नगर वार्ड निवासी मथुरा जायसवाल (65) को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर रात करीब आठ बजे हादसा हुआ। लोगों ने उन्हें सीएचसी इटवा पहुंचाया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, इटवा थाने के कमदालालपुर (स्वयंबर नगर) निवासी मथुरा जायसवाल बुधवार को देर रात लगभग आठ बजे गांव के सामने इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर किसी कार्यवश जा रहे थे। अभी वह अपने घर से 50 मीटर दूर दक्षिण दिशा में गए ही थे कि इटवा कस्बे की तरफ से जा रहे एक बाइक चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी इटवा पहुंचाया, जहां से उन्हें माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
m