फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 21 हज यात्रियों को लगाए गए टीके, पिलाई गई दवा

Fri, 13 Feb 2026 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। डुमरियागंज नगर पंचायत क्षेत्र के बैदौलागढ़ स्थित मदरसा खैरुल उलूम के सभागार में बृहस्पतिवार को हज यात्रियों के लिए टीकाकरण शिविर और प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित किया गया। इसमें कुल 21 हज यात्रियों के टीकाकरण उपरांत उन्हें दवा भी पिलाई गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर आयोजित किया गया। इसमें डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के हज यात्रा पर जाने वाले 21 यात्रियों को दवा पिलाकर उनका टीकाकरण किया गया। सऊदी अरब के मक्का और मदीना के लिए जाने वाले हज यात्रियों के परिजनों की उपस्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा के स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में प्रथम चरण के टीकाकरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान शिविर का नेतृत्व कर रहे डॉ. संजय पांडेय ने हज यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर टीकाकरण किया।
जिला ट्रेनर मौलाना मोहम्मद निजामुद्दीन ने हज यात्रा के अरकान के बारे में प्रशिक्षित किया। यात्रियों को किसी प्रकार का स्वास्थ्य से संबंधी कठिनाई न हो, साथ ही वह किसी प्रकार के संक्रमित रोग से ग्रसित भी न हो, इसके लिए टीकाकरण कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें