फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन। मोहाना थाना क्षेत्र के मोहाना-लोटन मार्ग पर रविवार रात अज्ञात बाइक सवार ने एक वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे में खैरहवा निवासी इंशान अली (68) की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, इंशान अली रविवार को जाफरजोत चाय पीने गए थे। रात करीब आठ बजे वह चाय पीकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिकरी की ओर से मोहाना जा रहे अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में इंशान अली गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन उन्हें निजी साधन से सीएचसी बर्डपुर ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात बाइक सवार की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें