फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघुशंका के विवाद में बुजुर्ग का गुप्तांग मरोड़ा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लघुशंका के विवाद में बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

बुजुर्ग का निजी अंग मरोड़ने से हुई मौत
एकडेगवा गांव के टोला मैनहिया का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
लोटन (सिद्धार्थनगर)। रात में लघुशंका करने गए बुजुर्ग की पड़ोसियों से विवाद हो गया। मारपीट के दौरान एक महिला ने बुजुर्ग का निजी अंग पकड़कर मरोड़ दिया। दर्द से तड़पते बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार की सुबह उसकी सांसें थम गईं। मृतक के बेटे ने आरोपी महिला पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

घटना लोटन कोतवाली क्षेत्र के एकडेंगवा गांव के टोला मैनहिया में बुधवार को हुई। मैनहिया निवासी रघुबीर उर्फ पहाड़ी पासवान (60) के बेटे श्रीचंद के मुताबिक बुधवार की रात उसके पिता रघुबीर पड़ोस में खाली स्थान पर लघुशंका करने गए थे। इसी बात पर पड़ोसी से विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसी महिला गाली देते हुए रघुबीर पर टूट पड़ी। उसने रघुबीर का निजी अंग पकड़ कर मरोड़ दी। मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने रघुबीर को उठाकर एक निजी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि निजी अंग में गहरी चोट आई है। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान रघुबीर की मौत हो गई। श्रीचंद ने ने महिला के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ सदर महेंद्र प्रताप सिंह और एसओ रामअशीष यादव ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की जानकारी ली। सीओ सदर महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर मिली है, केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें