फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र परसिया बिजली सब स्टेशन के पास साइकिल सवार वृद्ध को वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बेलगड़ा निवासी अनारूल्लाह (62) पुत्र बाकड़ बुधवार को साइकिल से परसिया बिजली सब स्टेशन बिल जमा करने के लिए आए थे। घर जाने के दौरान एनएच-730 पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
इस हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों ने उन्हें शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल काॅलेज रेफर किया। जहां चिकित्सकों ने हालात नाजुक देख गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार सुबह उनकी मौत हो गई। चिल्हिया एसओ रामदेव ने बताया कि परिजनों के तहरीर के आधार पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें