फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जालसाज ने विधवा के खाते से उड़ाए ढाई लाख

विज्ञापन
.मीरा।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मल्दा गांव में महिला के पति की करंट से मौत होने पर मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की मिली राशि में से जालसाज द्वारा ढाई लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है।
जालसाजों ने विधवा को मिले पांच लाख रुपये का चेक जमा करने के दूसरे ही दिन राशि निकाल ली। रुपये कटने का मैसेज आने पर महिला को इसकी जानकारी हुई। उसने सीओ को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मल्दा गांव निवासी मीरा के मुताबिक उसके पति राम विधान पुत्र राम तीरथ की छह माह पूर्व करंट लगने से मौत हो गई थी। इस पर प्रशासन की तरफ से अहेतुक सहायता के लिए कार्रवाई के उपरांत मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना के तहत पांच लाख रुपये का चेक 16 जून को तहसील परिसर में प्राप्त हुआ। चेक को भारतीय स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा डुमरियागंज के खाते में उसी दिन जमा कर दिया। दूसरे दिन 17 जून को महिला के मोबाइल पर दो लाख 50 हजार 23 रुपए 60 पैसे निकलने का मैसेज आया, जिसे देखकर वह हैरान व परेशान हो गई।
मीरा ने बताया कि तीन माह पूर्व उसके गांव के एक व्यक्ति ने मुझसे यह कहकर चेक मांगा कि फाइल में लगाना है। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से पास होकर संपूर्ण अनुदान की धनराशि मिलेगी।
विज्ञापन

उसने दो चेक हस्ताक्षर करके दे दिए। लेकिन, चेक जमा होते ही उसने उसी चेक को लगाकर धनराशि निकाल ली है। पीड़िता ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीओ बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि प्रार्थनापत्र मिला है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें