जिला स्टेडियम में स्थित तरणताल में आयोजित तैराकी ट्रायल में शामिल युवा। स्रोत स्टेडियम
-जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय चयन ट्रायल प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को मंडल स्तरीय तैराकी चयन ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें अलग-अलग ट्रेड के आठ तैराकों का चयन किया गया। अब सभी तैराक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को लेकर तैयारी करेंगे।
सोमवार को स्टेडियम में मंडलीय तैराकी जूनियर वर्ग बालक चयन, ट्रायल्स किया गया। इसमें अलग अलग तैराकी में युवाओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। इसमें 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में अभिषेक को, 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में राहुल को, 100 मीटर फ्री स्टाइल में सदानंद को, 100 मीटर फ्री स्टाइल में रवि को, 50 मीटर फ्री स्टाइल में कृष्णा व शिवम को व 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में मंजीत को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। जबकि ग्रुप बी में 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में प्रदीप का चयन किया गया।
क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ने बताया कि सभी खिलाड़ियों को उनके तैराकी प्रदर्शन और खेल प्रतिभा के आधार पर चयन किया गया हैं। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने के आधार पर ही चयन किया गया हैं। जो अब 24 जुलाई से वाराणसी में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। सभी तैराक अब प्रतियोगिता को लेकर प्रैक्टिस भी कर रहे हैं।