मिश्रौलिया। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के चेतिया टोला नौड़ीहवा कुट्टी डीह में शनिवार को बकरी को कुत्ते के काटने पर दो पक्षों में विवाद हो गया।
मामला इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इस घटना में दोनों पक्षों के आठ लोगों को चोटें आईं हैं। दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच जुटी है।
जानकारी के अनुसार चेतिया टोला नौड़ीहवा कुट्टी डीह कन्हैया के पुत्र सनी देओल ने बताया कि उसकी बकरी खेत में चर रही थी। तभी अगनू के घर का पालतू कुत्ता बकरी को काटने लगा। इस पर कन्हैया के भांजे रोहित ने कुत्ते को भगाया दिया। आरोप है कि इसको लेकर अगनू पक्ष के लोग उलाहना लेकर पहुंचे, जिसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे से मारपीट शुरू हो गई।
मारपीट के मामले में कन्हैया के घर की राधा (40), अर्चना (15), रोहित (16), शिवा (12), सनी देवल (22) घायल हुए। वहीं, अगनू पक्ष से पार्वती (35), अमन (18), रोहित (16) को भी चोटें आईं। इस मामले में दोनों ओर से पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है। चेतिया चौकी चार्ज प्रदीप चौहान ने बताया कि सूचना मिली है। दोनों पक्षों का मेडिकल कराया जा रहा है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।।