फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भारतभारी में आज से शुरू होगा आठ दिवसीय भव्य मेला

Thu, 14 Nov 2024 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भारतभारी में कार्तिक पूर्णिमा पर मेले में लगे झूले।
विज्ञापन
भारतभारी। नगर पंचायत में कार्तिक पूर्णिमा पर में लगने वाले आठ दिवसीय प्रशासनिक मेले का आगाज शुक्रवार को होगा। नगर स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर पर सूर्य देख कर श्रद्धालु तीर्थ सागर पर स्नान करके मेले में भाग लेंगे। सुरक्षा के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने तीर्थ सागर में बैरिकेडिंग करा दी है।
विज्ञापन

ऐतिहासिक एवं पौराणिक तीर्थ स्थल भारतभारी धाम मेले में सैकड़ों की संख्या में लोग भाग लेगे। इस मेला में दूर दराज से दुकानदार आते है स्थानीय के साथ साथ प्रदेश ने कोने से व्यापारी अपनी अपनी दुकान लेकर आते हैं। भरी संख्या में लोग मेला का आनंद लेने आते है।दुकानें पूरी तरह से आज चुकी की है। आसमानी झूले के साथ साथ मौत का कुआ, ट्रेन,आदि को पूरी तरह से तैयार कर दिया गया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है। डुमरियागंज सीओ सतीश चन्द्र पाण्डेय ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टि से 1 निरीक्षक, 17 उप निरीक्षक,1 महिला उप निरीक्षक, 71 कांस्टेबल ,4 ट्रैफिक कांस्टेबल, 6 महिला कांस्टेबल, 1 फायर ब्रिगेड की गाड़ी की तैनाती की गई है। वहीं सीसीटीवी कैमरे से पूरे मेले की निगरानी की जाएगी सभी गतिविधियों की निगरानी करेगी साथ ही साथ सादे ड्रेस में भी महिला व पुरुष सुरक्षा कर्मी को तैनात किया गया है। संवादे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें