फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अज्ञात शव की शिनाख्त के लिए आजमगढ़-मऊ में हो रहा प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र में पुलिया के किनारे मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त तीन दिन बाद भी नहीं हो सकी है। पुलिस अब युवक की पहचान के लिए आजमगढ़, मऊ और बलिया समेत आसपास के जिलों में संपर्क कर रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। शिनाख्त नहीं होने के चलते 72 घंटे पूरे होने पर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। ऐसे में बुधवार को ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सिसवा पांडे से भट्ट जमुआव जाने वाले रास्ते पर स्थित एक पुलिया के पास गेहूं के खेत में रविवार सुबह ग्रामीणों ने नग्न अवस्था में युवक का शव देखा था। सूचना मिलते ही सुरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव की स्थिति और हालात को देखते हुए मामला संदिग्ध बना हुआ है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की बाई आंख गायब थी और सिर व चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि युवक की बेरहमी से हत्या की गई है। शव नग्न अवस्था में मिलने से घटना ने और भी गंभीर रूप ले लिया है। प्रारंभिक जांच में यह भी संभावना जताई जा रही है कि हत्या कहीं और कर शव को सुनसान स्थान पर लाकर फेंका गया है।
शव की पहचान न हो पाने से पुलिस के लिए घटना का खुलासा सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। इसके लिए आसपास के थानों के साथ ही आजमगढ़, मऊ और बलिया जिलों की पुलिस से संपर्क साधा जा रहा है। लापता व्यक्तियों के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि मृतक की पहचान हो सके और मामले की कड़ियां जुड़ सकें।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर दहशत का माहौल है। जिस स्थान पर शव मिला है, वहां सामान्य दिनों में आवाजाही कम रहती है, जिससे आशंका और गहरा रही है। लोग घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। घटना के अगले दिन जब पुलिस ने छानबीन तो कुछ कपड़े घटनास्थल से दूर दूसरी जगह पाए गए थे। माना जा रहा है कि ये कपड़े इसी युवक के हो सकते हैं। इसके बाद यह भी चर्चा हो रही है कि हत्यारों ने पुलिस को भटकाने के लिए कपड़े दूसरी जगह फेंके होंगे जिससे कि शिनाख्त न होने पाए।
इस मामले की जांच से जुड़े पुलिस कर्मियों का मानना है कि युवक पड़ोसी जिले मऊ, आजमगढ़ का भी हो सकता है। क्योंकि अगर आसपास का कोई रहता तो तीन दिन में जरूर कुछ न कुछ चर्चा हो जाती। इसीलिए पुलिस आशंका के आधार पर पड़ोसी जिलों में भी छानबीन करा रही है।

शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ के अलावा सोशल मीडिया का भी सहारा लिया गया है। अगल-बगल के जिलों में भी छानबीन कराई जा रही है। 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना के खुलासा के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


राजेश चतुर्वेदी, सीओ-बरहज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें