तिलौली। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में डिडई बाजार के घोसियारी मोड स्थित मंदिर परिसर से जुलूस निकाल कर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया गया। घटना में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करने व आतंकवादियों के कृत्य की निंदा करते हुए सरकार से आतंकवाद का नाश करने की मांग की है।
भाजपा मिठवल मंडल अध्यक्ष रमेश धर द्विवेदी की अध्यक्षता दिलीप कुमार चतुर्वेदी तथा डाॅ. संजय गौतम की मौजूदगी में आतंकवाद के पुतले के साथ निकाले गए जन आक्रोश जुलूस में लोगों ने आतंकवाद के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान संजय सिंह, संदीप चौधरी, प्रधान राजेश सिंह, प्रेमचन्द्र मौर्या, राजेश कुमार, श्रीराम चौधरी, सुग्रीव गौड, गोलू यादव, विनय गौड़ आदि मौजूद रहे।